रायपुर। कोरियर कंपनी के डिलवरी व्वाय को वेतन मांगने पर हॉकी व स्टीक से पिटाई करने की रिपोर्ट सरस्वतीनगर थाने में दर्ज की गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार टेंकान कोरियर कंपनी में कार्यरत डिलवरी व्वाय कृष्ण कुमार राय आयु 47 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी टेकान कोरियर कंपनी चौबे कालेानी में डिलवरी व्वाय के रुप में काम करता है। पिछले 7 माह से कोरियर कंपनी के द्वारा उसका वेतन नही दिया जा रहा है। 10 सितंबर को वेतन की मांग करने पर अभय सिंह चौहान ने गाली-गलोच कर जान से मारने की धमकी देकर हॉकी स्टीक से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।


