Home छत्तीसगढ़ जान से मारने की धमकी देकर अधेड कर रहा था किशोरी से...

जान से मारने की धमकी देकर अधेड कर रहा था किशोरी से दुष्कर्म

514
0
demo pic

गर्भ ठहरने पर चला पता, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। अधेड़ किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर कई महीनों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। गर्भ ठहर जाने पर परिजनों ने घटना की रिपोर्ट पण्डरी थाने में दर्ज करायी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पण्डरी क्षेत्र में अधेड़ संतोष साहु 49 वर्ष ने पड़ोस में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी को चाकलेट का लालच देकर अपने घर बुलाया था,उसके बाद से ही आरोपी बच्ची को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी के दो बच्चे है इसी का बहाना बनाकर बच्ची को अपने घर खेलने बुलाया व उसके बाद से उसे डरा-धमका कर दुष्कर्म करने लगा। पिछले एक वर्ष से नाबालिग से दुष्कर्म किये जाने वह गर्भवती हो गई। किशोरी की तबियत खराब होने पर परिजनों ने जब डॉक्टर से चेक कराया तब उसके गर्भवती होने का पता चला उसके बाद पीडि़ता ने घटना की सच्चाई घर वालों को बताया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को देररात गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पास्कों एक्ट सहित बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here