Home छत्तीसगढ़ आबकारी मुख्य आरक्षक का कोरोना संक्रमण से निधन, बीती रात अस्पताल में...

आबकारी मुख्य आरक्षक का कोरोना संक्रमण से निधन, बीती रात अस्पताल में हुए थे भर्ती

478
0

भिलाई। भिलाई के सेक्टर 7 निवासी आबकारी विभाग के मुख्य आरक्षक तेखूदास साहू का बीती रात श्रीशंकराचार्य कोविड अस्पताल जूनवानी में निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेखूदास साहू की अचानक तबीयत शनिवार शाम को खराब हुई जिसके बाद परिजनों ने उन्हें शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती किया। बीती रात करीब 12 बजे उनका निधन हो गया। चिकित्सकों ने इस दौरान उनकी जांच की जिसमें वे कोरोना संक्रमित पाया गया। श्रीसाहू के निधन विभाग में शोक की लहर फैल गई। बताया जाता है कि लंबे समय तक रायपुर आबकारी नियंत्रण कक्ष में सेवा देकर पिछले महीने उनका स्थानांतरण प्रमोशन के साथ दुर्ग जिले के आबकारी उडऩ दस्ता में बतौर मुख्य आरक्षक के तौर पर हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here