Home छत्तीसगढ़ मंत्री भगत ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से जाना जनता का हाल

मंत्री भगत ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से जाना जनता का हाल

516
0

रायपुर। सीतापुर विधायक व मंत्री अमरजीत भगत ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपने क्षेत्र की जनता से बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर करने तथा कलेक्टर को कोरोना चिकित्सा केन्द्र में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया।
वीडियो कान्फे्रंस के माध्यम से कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत अन्य ग्रामों की जनता से भी रूबरू हुए इसी कड़ी में मंत्री अमरजीत भगत ने अपने विधानसभा क्षेत्र सीतापुर की ग्राम पंचायत बतौली की जनता से बात कर उनकी समस्याएँ जानी।

उन्होंने कोविड चिकित्सा केंद्र में ज़रूरत के मुताबिक बिस्तरों की संख्या 4 से बढ़ाकर 10 करने के निर्देश कलेक्टर को दिये। पब्लिक मीटिंग में जानकारी मिली कि अमृत जल योजना के तहत घर घर पानी के पाइप लाइन लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। साथ ही उन्होंने बतौली निवासियों के की मांग पर सामुदायिक भवन नवीनीकरण के लिये अनुमोदित राशि जारी करने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी को दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here