Home छत्तीसगढ़ इनाम का लालच देकर महिला से 1 लाख की ठगी, मामला दर्ज

इनाम का लालच देकर महिला से 1 लाख की ठगी, मामला दर्ज

562
0

रायपुर। दो लाख पच्यासी हजार रुपयें ईनाम का लाचल देकर 1 लाख रुपयें की ठगी करने की रिपोर्ट आज गुढिय़ारी थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अशोक नगर, बाजार पारा, थाना गुढियारी निवासी कलावती यादव आयु 45 वर्ष पति शम्भू यादव ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया के मोबाईल पर 17 मई 2020 को एयरटेल कंपनी के नाम से एक संदेश नंबर 7898468644 से आया जिसमें एयरटेल की ओर से 2 लाख 85 हजार रुपयें और एक पल्सर बाईक जीतने की बात कही गई थी,कुछ देर बाद संदेश भेजे गये नंबर से कॉल करके किसी व्यक्ति ने ईनाम लेने के लिये 5 सौ रुपयें का रिचार्ज कराने को बोलने पर रिचार्ज करा दिया। उसके बाद दूसरे दिन इसी नंबर से महिला का फोन आया व बोली की अपना एकाउन्ट नंबर भेजों उसमें इनाम का पैसा जमा करना है।

उसके बाद महिला ने एक दूसरे व्यक्ति को साहब है कहकर बात कराया व 2 लाख 85 हजार रुपयें का जीएसटी 8 हजार रुपयें उनके द्वारा भेजे गये एकाउन्ट में जमा करा दिया। उसके बाद उसने बोला कि बैंक का लेबर बढ़ाने के लिये 15 हजार 6 सौ रुपयें मेरे एकाउन्ट में जमा कराना पड़ेगा फिर इनाम के रुपयें मिलेंगे इसके बाद फिर रुपयें जमा करा दिया। उसके बाद फिर से दोनों आरोपियों ने करीब एक हप्ते के अंदर औपचारिकताएं पुरी करने की बात कहने पर पीडि़ता ने उनके द्वारा दिये गये एकाउन्ट में 90 से 1 लाख रुपयें तक जमा करा दिया। आज दिनांक को आरोपियों द्वारा 22 हजार रुपयें जमा करने पर इनाम मिलने की बात कही जा रही है। व नहीं जमा करने पर एकाउन्ट में जमा किये गये रुपयें वापस नही मिलेगा कहकर धमकी दी जा रही है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here