रायपुर। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद भी लापरवाही पूर्वक सड़कों में घुम रहे दो लोगों के खिलाफ नगर निगम की ओर से डीडी नगर थाने में की गई शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज किया गया है तथा दोनों की तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार डीडी नगर थाना क्षेत्र का है जहां नगर निगम जोन पांच के कर्मचारी संजय कुमार बघेल ने क्षेत्र के ही रहने वालेे आशीष शर्मा और ओंकार देवांगन नामक लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन को गलत जानकारी देकर दोनों ही अस्पताल जाने से बच रहे हैं। इन दोनों लोगों पर आरोप है कि इन्होंने प्रशासन को गुमराह किया और छुपते रहे।
जिससे दूसरों को भी संक्रमण फैलने का खतरा है। दोनों को नगर निगम की तरफ से कहा गया कि निरंतर संक्रमितों से संपर्क कर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती होने कहा गया लेकिन इन्होंने अपना पता छिपाकर मोबाइल फ ोन पर झूठी जानकारी देकर गुमराह किया। इनमें से एक आशीष तो दुर्ग तक घुम कर आ गया। ओंकार देवांगन को भी जब टीम लेने पहुंची तो वह घर पर नहीं मिला। अब इनकी तलाश और परिवार के लोगों से संपर्क किया जा रहा है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। किंतु दोनो का ही अभी तक कुछ पता नही चला है। ऐसे में डर है कि दोनों ही पॉजिटीव मरीजों ने कितने की लोगों को संक्रमित कर दिया होगा। फिलहाल पुलिस के साथ नगर निगम की टीम भी दोनों की तलाश में लगी है।



