Home देश कृषि विधेयक के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का रोष प्रदर्शन… पुलिस...

कृषि विधेयक के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का रोष प्रदर्शन… पुलिस ने कई हिरासत में लिये

574
0

नयी दिल्ली। कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कृषि विधेयक के खिलाफ सोमवार को संसद की ओर मार्च किया। पुलिस ने रास्ते में ही उन्हें हिरासत में ले लिया। विपक्ष के भारी हंगामे के बीच कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्द्धन और सुविधा) विधेयक-2020 और कृषक (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता और कृषि सेवा पर करार विधेयक-2020 रविवार को राज्यसभा में पारित हो गए थे। पार्टी ने बताया कि दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार मार्च का नेतृत्व कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें आरपी रोड पर ही हिरासत में ले लिया। दिल्ली कांग्रेस नेता प्रवेज आलम ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को मंदिर मार्ग पुलिस थाने ले जाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here