Home देश संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटके मिले 2 किशोरियों के शव

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटके मिले 2 किशोरियों के शव

567
0

बहराइच (यूपी)। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के थाना रामगांव अंतर्गत लोनियनपुरवा गांव में 2 किशोरियों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेड़ से लटके मिले। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। पुलिस के अनुसार दोनों किशेरियों के परिवारों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे लेकिन 17 और 15 वर्षीय दोनों किशोरियों सहेली थीं। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने बताया कि दोनों किशोरियां रविवार सुबह यह कहकर अपने घरों से निकलीं कि वे खेतों में काम करने जा रही हैं। बाद में उनके शव थाना रामगांव अंतर्गत लोनियनपुरवा गांव में एक पेड़ से लटके मिले। एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का ही मामला लग रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना के हरेक पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here