अनेक नक्सल अपराधों में वांछित महिला नक्सली ईलाज के लिये गांव पहुंची थी
कांकेर , जिला उत्तर बस्तर कांकेर के डीआरजी, फाॅल्कान टीम, जिला बल एवं 04 वी. वाहिनी बीएसएफ के सीओबी डुट्टा से श्री एम.डी. इस्लाम एसी, श्री सुशील पटेल निरीक्षक, श्री श्रवण कुलदीप सहायक उप निरीक्षक, श्री संपत टांडिया सहायक उप निरीक्षक के हमराह बीएसएफ, डीएफ की संयुक्त टीम थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम केशोकोड़ी, गट्टाकाल की ओर नक्सल गस्त सर्चिंग पर रवाना हुई थी। गस्त सर्चिंग के दौरान जरिये मुखबीर सूचना पर अपना नाम दशरी उर्फ समीता पति तीजू कोरसा अपने परिवार से मिलने आई है जो वर्तमान में माओवादी संगठन के किसकोड़ो एरिया कमेटी सदस्या के रूप में सक्रिय रहकर कार्य कर रही है, की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम दशरी उर्फ समीता पति तीजू कोरसा बताई जो वर्ष 2007 से सक्रिय रूप से नक्सली संगठन में रहकर पानीडोबिर एलओएस, मिलिट्री कम्पनी नम्बर 05, कुएमारी एलओएस में कार्य की है एवं वर्तमान में किसकोड़ो एरिया कमेटी सदस्य के पद पर कुएमारी क्षेत्र में कार्य कर रही है। गिरफ्तार माओवादी के खिलाफ पूर्व से कोयलीबेड़ा थाने में एक स्थाई वारंट के अलावा कोरर एवं कोतवाली थाने में पुलिस पार्टी पर हमला, आगजनी जैसे गंभीर मामलें में तलाश थी। इसके अलावा जिला कोण्डागांव एवं नारायणपुर जिले में किए अपराधों की जानकारी ली जा रही है।
गिरफ्तार माओवादी पर छ.ग.शासन की ईनाम पाॅलिसी के तहत् उक्त महिला आओवादी एरिया कमेंटी सदस्या पर 05 लाख रू. का ईनाम घोषित है।
पुलिस के अनुसार महिला नक्सली सदस्या दशरी उर्फ समीता जिला कांकेर में निम्न गंभीर अपराध में शामिल रही है।
01 वर्ष 2008 में थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम गट्टाकाल निवासी बृजलाल पिता सीताराम तेता उम्र 45 वर्ष को जबरदस्ती उसकी दोनो लड़कियों एवं लड़के को दलम में देने की बात कहकर मारपीट करने की घटना में शामिल थी।
02 वर्ष 2015 में थाना कोरर क्षेत्रांतर्गत बरबसपुर लौह अयस्क खदान (काईन डोंगरी माईन्स) की मशीनों एवं वाहनों में आगजनी की घटना में शामिल थी।
03 वर्ष 2015 में थाना कोरर क्षेत्रांतर्गत ग्राम उपरतोनका का पारा चलाहचुर की पहाड़ी में पूर्व से घात लगाकर पुलिस पार्टी को जान से मारने एवं हथियार लूटने की नीयत से फायरिंग करने की घटना में शामिल थी।
04 वर्ष 2020 में थाना कोरर क्षेत्रांतर्गत ग्राम जीवलामारी माटेंगा के बीच जंगल पहाड़ी में पूर्व से घात लगाकर पुलिस पार्टी को जान से मारने एवं हथियार लूटने की नीयत से फायरिंग करने की घटना में शामिल थी।



