Home देश राष्ट्र का नमन इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर , संकटों से...

राष्ट्र का नमन इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर , संकटों से देश को उबारने वाली मजबूत प्रधानमंत्री रहीं

981
0

रायपुर.  देश की अबतक  की इकलौती महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि आज  31अक्टूबर को है.  इंदिरा का जन्म 19 नवंबर, 1917 को हुआ और आज ही के दिन 1984 में उनके ही सिक्ख अंगरक्षकों द्वारा  इंदिरा गांधी की हत्या कर दी गई थी। इंदिरा गांधी ने 1966 से 1977 के बीच लगातार 3 बार देश की बागडोर संभाली और उसके बाद 1980 में दोबारा इस पद पर पहुंची और 31 अक्टूबर 1984 को पद पर रहते हुए  31 अक्टूबर को  उनकी हत्या कर दी गई.  आयरन लेडी के नाम से मशहूर भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने राजनैतिक जीवन में कई बड़े फैसले लिए जिनमें से कुछ बहुत सफल हुए और कुछ का बहुत विरोध हुआ। इंदिरा का जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद में हुआ था, जिनके बचपन का नाम प्रियदर्शिनी था.  वह प्रभावी व्यक्तित्व वाली मृदुभाषी महिला थीं और अपने कड़े से कड़े फैसलों को पूरी निर्भयता से लागू करने का हुनर जानती थी। इंदिरा ने अपने आखिरी भाषण में कहा था कि उनके खून का एक-एक कतरा भारत को मजबूत करने में लगेगा.

पंडित जवाहरलाल नेहरू के स्वतंत्रता संग्राम मे लगातार संघर्ष करते रहे परिवार के सदस्य के रूप मे उनमें प्रारंभ से ही आजादी के लिए लड़ाई का माद्दा था.

राजनैतिक जीवन 
बचपन से ही इंदिरा गांधी स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ चुकी थी.  उन्होंने ‘बाल चरखा संघ’ की स्थापना की थी और 1930 में असहयोग आंदोलन के समय बच्चों की मदद से ‘वानर सेना’ बनाया.  स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इंदिरा जेल भी गई। सन् 1955 में इंदिरा कांग्रेस कार्य समिति और केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य बनी.  1956 में अखिल भारतीय युवा कांग्रेस और एआईसीसी महिला विभाग की अध्यक्ष बनीं और 1959-1960 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष रही.  इसके बाद इंदिरा गांधी 1966 से 1977 तक लगातार तीन बार भारत की प्रधानमंत्री बनी रही.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री तथा अन्य कांग्रेस जनों ने उनका स्मरण करते हुए उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here