Home छत्तीसगढ़ रमन-धर्मजीत सिंह की मुलाकात के बाद भाजपा-जेसीसीजे गठजोड़ , सीएम ने कहा...

रमन-धर्मजीत सिंह की मुलाकात के बाद भाजपा-जेसीसीजे गठजोड़ , सीएम ने कहा – दोनों के बीच सांठगांठ शुरू से

672
0

छत्तीसगढ़।मनेंद्रगढ़ में लेदरी गेस्ट हाउस से  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रमन-धर्मजीत सिंह की मुलाकात के बाद भाजपा-जेसीसीजे गठजोड़ पर बड़ा बयान दिया है। सीएम के मुताबिक दोनों के बीच सांठगांठ को सब जानते थे। इनका गठजोड़ कई सालों से चल रहा था।उनके अनुसार ये  गठजोड़ पुराना है, सतह में पहली बार आया है। पहली बार दोनों ने खुलकर इस बात को स्वीकार किया है। मनेंद्रगढ़ में लेदरी गेस्ट हाउस में इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम बघेल ने ये बयान दिया है। पूर्व PM इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम भूपेश बघेल और विस अध्यक्ष चरणदास महंत ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

आज अमित जोगी द्वारा भाजपा प्रत्याशी को मरवाही मे समर्थन दिए जाने की घोषणा से भी ये बात साफ हो गई है कि जनता कांग्रेस जोगी का पूरा समर्थन भाजपा के साथ रहा है। 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here