नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से बुधवार को नामांकन दाखिल कर दिया. इस दौरान उनके साथ सोनिया गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं. इससे पहले श्री गांधी ने एक रोड शो भी निकाला. अमेठी में श्री गांधी मुख्य मुकाबला बीजेपी की स्मृति ईरानी से होगा. 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने श्रीमती ईरानी को करीब एक लाख वोट से पराजित कर दिया था.
बतादें कि श्री गांधी अमेठी के अलावा केरल की वायनाड सीट से चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं. नामांकन दाखिल करने से पहले उन्होंने एक कलेक्ट्रेट तक एक रोड शो निकाला जिसमें उनके बहनोई रॉबर्ट वाड्रा, बहन प्रियंका गांधी वॉड्रा भी शामिल थीं. खुले ट्रक पर श्री गांधी ने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. ये पहला मौका था जब श्री गांधी के नामांकन के दौरान पूरा गांधी और वाड्रा परिवार मौजूद था. करीब तीन किलोमीटर लंबे इस रोड के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश देखा गया. रैली में कांग्रेस के झंडों से तिरंगा लेकर भी कार्यकर्ता चल रहे थे. हालांकि खराब स्वास्थ्य के चलते सोनिया गांधी रोड शो में शामिल नहीं हुईं. वे कार से सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचीं. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 11 अप्रैल को अमेठी से अपना पर्चा दाखिल करेंगी.



