नई दिल्ली/रायपुर। लोकसभा के दूसरे चरण में 12 राज्यों की 95 सीटों के गुरुवार को वोटिंग होगी. इनमें छत्तीसगढ़ की 3 सीटें भी शामिल हैं. चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.
गुरुवार को इसके साथ ही ओडिशा विधानसभा के लिए 35 सीटों पर भी मतदान होगा. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दूसरे चरण में 13 राज्यों की 97 लोकसभा सीटों पर मतदान होना था. लेकिन तमिलनाडु के वेल्लूर में आयकर छापे में 11 करोड़ रुपए बरामद होने के बाद मतदान रद्द कर दिया गया. इसके अलावा त्रिपुरा में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चुनाव स्थगित कर दिया है. दूसरे चरण में 95 सीटों पर 1596 प्रत्याशी चुना मैदानमें हैं. करीब 15.5 करोड़ मतदाता इन उम्मीदवारों के भाज्य का फैसला करेंगे. पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, हेमा मालिनी, दयानिधी मारन, राज बब्बर, अशोक चव्हाण, जैसे कई बड़े नेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद होगी.
छत्तीसगढ़ में तीन सीटों पर पड़ेंगे वोट
छत्तीसगढ़ में गुरुवार को तीन सीटों कांकेर, राजनांदगांव महासमुंद पर वोट डाले जाएंगे. तीन सीटों पर करीब 49 लाख वोटर 36 प्रत्याशियों के भाज्य का फैसला करेंगे. इनमें कांकेर और राजनांदगांव नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आते हैं जिस कारण यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.



