Home देश दूसरे चरण की वोटिंग शुरू: सुपरस्टार से लेकर नेता तक लगे कतार...

दूसरे चरण की वोटिंग शुरू: सुपरस्टार से लेकर नेता तक लगे कतार में

586
0
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की 12 राज्यों 95 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है.ज्यादातर मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे शाम बजे तक मतदान चलेगा लेकिन कुछ दूरस्थ स्थानों दोपहर तीन बजे मतदान खत्म हो जाएगा. छत्तीसगढ़ की तीन सीटों कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव में भी वोटिंग जारी है. मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.
रजनीकांत और कमल हासन लगे कतार में
दूसरे चरण में दक्षिण के सुपर स्टार रजनीकांत और कमल हासन ने चेन्नई में कतार में खड़े होकर अपने बारी का इंतजार किया और मतदान किया. कमल हासन के साथ उनकी बेटी श्रुति हासन भी मौजूद थीं. वहीं पुडुचेरी की राज्यपाल किरण बेदी ने भी अपना वोट डाला. इसके अलावा निर्मला सीतारमण, पूर्व गृह मंत्री पी चिदमबरम, कांग्रेस के दिज्गज नेता सुशील कुमार शिंदे ने लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लिया.
95 सीटों की इक्का-दुक्का सीटों पर ईवीएम खराब होने के भी समाचार मिल रहे हैं. हालांकि आयोग ने इन्हें तुरंत बदल जिसके बाद मतदान फिर से शुरू हो गया. जिसके लोगों की किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई.
जम्मू कश्मीर की दो सीटों श्रीनगर और उधमपुर में भी मतदान जारी है. कश्मीरी लोगों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया. यहां के मतदान केंद्रों पर सुबह से लोग कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह ट्वीट कर लोगों को लोकतंत्र के पर्व में अधिक से अधिक हिस्सा लेकर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने की अपील भी की.
इन दिग्गजों  की किस्मत होगी कैद
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, हेमा मालिनी, दयानिधी मारन, राज बब्बर, फारुख अबदुल्लाह, दयानिधी मारन, अशोक चव्हाण, कनिमोझी जैसे कई बड़े नेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद होगी. दूसरे चरण में तमिलनाडु की सभी 39 सीटों के अलावा बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की तीन, जम्मू कश्मीर की दो, उत्तर प्रदेश की आठ, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, पश्चिम बंगाल की तीन सीटों के लिए चुनाव होगा.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here