Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में तीन सीटों पर मतदान जारी

छत्तीसगढ़ में तीन सीटों पर मतदान जारी

705
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ की लोकसभा की तीन सीटों कांकेर, महासमुंद एवं राजनांदगांव में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है. लोगों में मतदान को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है.
राज्य चुनाव आयोग के अनुसार तीन लोकसभा क्षेत्र की 13 विधानसभा में शाम 5 बजे तक मतदान होगा. जबकि नक्सल प्रभावित राजनांदगांव के मोहला-मानपुर और कांकेर के अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, केशकाल और कांकेर में सुरक्षा कारणों से मतदान तीन बजे तक होगा. राज्य चुनाव आयोग के अनुसार राजनांदगांव में 14, महासमुंद में 13 और कांकेर में 9 प्रत्याशी अपने किस्मत आजमा रहे हैं. तीन लोकसभा क्षेत्रों में 6484 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

बीजेपी और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला
राज्य की तीनों लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है. अभी तीनों सीटें बीजेपी के कब्जे में हैं. राजनांदगांव और महासमुंद में बीजेपी 2 बार से जीतती आ रही है तो कांकेर सीट पर बीजेपी ने यह परचम छह बार लहराया है. अब बीजेपी के पास इन सीटों को बचाने चुनौती होगी. वहीं सत्तारूढ़ कांग्रेस को विधानसभा चुनाव का प्रदर्शन दोहराने का दबाव होगा. एंटी इनकंमबेसी के डर बीजेपी ने नए चेहरों पर दाव खेला है. कांग्रेस के प्रत्याशी भी इन्हें कड़ी चुनौती दे रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here