Home देश सुशील मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

सुशील मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

492
0

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के नेता सुशील मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है.
श्री मोदी ने पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमार गुंजन की अदालत के समक्ष यह शिकायती मुकदमा दायर किया. शिकायदी मुकदमे में कर्नाटक के कोलार में एक चुनावी सभा में श्री गांधी द्वारा सवालिया लहजे मेंं दिए गए उस बयान को मानहानि बताया गया है जिसमें उन्होंने कथित रूप से कहा था कि मोदी उपनाम वाले सभी चोर क्यों हैं. गुरुवार को सुशील मोदी ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है.
सुप्रीम कोर्ट ने भी मांगा है जवाब
चौकीदार चोर है के बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी 15 अप्रैल को श्री गांधी को नोटिस जारी किया है. मामले की अगली सुनवाई 23 अप्रैल को होनी है तब तक उन्हें जवाब देना है. यह याचिका बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी की ओर से दायर की गई थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here