Home देश लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में 61 फीसदी से अधिक मतदान

लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में 61 फीसदी से अधिक मतदान

559
0

नई दिल्ली। लोकसभा के दूसरे चरण में 95 सीटों पर शाम 5 बजे तक 61 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है. वोटिंग के दौरान कई जगह पर हिंसा हुई. पश्चिम बंगाल के रायगंज में भी हिंसा के समाचार हैं.यहां पर एक प्रत्याशी की कार पर पथराव किया गया. लेकिन सुरक्षा बलों ने किसी भी अप्रिय घटना को रोक लिया.
चुनाव आयोग के अनुसार असम में 73.32 प्रश, बिहार में 58.14 प्रश, छत्तीसगढ़ में 68.70, जम्मू कश्मीर में 43.37, कर्नाटक में 61.80, महाराष्ट्र में 55.37, मणिपुर में 74.69, ओडिशा में 57.41, पुड्डुचेरी में 72.40, तमिलनाड़ु 61.52, उत्तर प्रदेश में 58.12 और पश्चिम बंगाल में 75.27 फीसदी मतदान हुआ है.

छत्तीसगढ़ के वोटरों में उत्साह
गुरुवार को छत्तीसगढ़ में तीन सीटों पर हुए मतदान के लिए वोटरों में गजब का उत्साह देखा गया. निर्वाचन आयोग के अनुसार शाम पांच तक 68.70 फीसदी मतदान हुआ है. आयोग का कहना है कि यह अंतिम आंकड़े नहीं हैं. इनमें बदलाव भी हो सकता है. तीनों सीटों से करीब 36 प्रत्याशियों की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो गई. नक्सल प्रभावित राजनांदगांव के मानपुर में छिटपुट घटनाओं की जानकारी मिली है. हालांकि मतदाताओं के उत्साह के आगे नक्सलियों की कोशिश सफल नहीं हो सकी. कई स्थानों पर दूल्हा और दुल्हन ने भी शादी से पहले आकर मतदान किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here