Home देश बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर ने फेंका जूता

बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर ने फेंका जूता

565
0

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में गुरुवार को पार्टी प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद जीवीएल नरसिंह राव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक शख्स ने मंच पर जूता फेंका दिया. जो संयोग से किसी को नहीं लगा. पार्टी ने इसे कांग्रेस प्रेरित हरकत बताते हुए इसकी निंदा की है.
पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय में श्री राव एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे. तभी एक शख्स ने अचानक मंच पर जूता फेंक दिया जो श्री राव के सामने से निकल गया और संयोग से किसी को नहीं लगा. इस घटना में कक्ष में बैठे पत्रकार एवं मंच पर बैठे सभी लोग चौंक गए.वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने उसे पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया. इस शख्स का नाम शक्ति भार्गव बताया जा रहा है जो पेशे से डॉक्टर है. कानपुर के रहने वाले डॉ भार्गव के फेसबुक पेज से पता चलता है कि वह शहर की लाल इमली मिल के बंद होने में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर लगातार संघर्षरत है. एक खबरिया चैनल के अनुसार शक्ति भार्गव आयकर जांच का सामना कर रहा है. आयकर विभाग उसकी बेनामी संपत्तित और अघोषित आय की जांच कर रही है. आयकर विभाग के अनुसार 2018 में तीन दिन चले आयकर सर्च ऑपरेशन के दौरान शक्ति भार्गव के ठिकानों से 28 लाख रुपए कैश और 50 लाख रुपए कीमत के आभूषण बरामद हुए थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here