Home देश शत्रुघ्न सिन्हा के इस कदम से भडक़े कांग्रेसी

शत्रुघ्न सिन्हा के इस कदम से भडक़े कांग्रेसी

542
0

नई दिल्ली। शत्रुघ्न कांग्रेस की टिकट पर पटना साहिब से लड़ रहे हैं तो उनकी पत्नी पूनम सिन्हा समाजवादी पार्टी की टिकट पर लखनऊ से और लखनऊ से ही कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णन को टिकट दे रखी है. बस बात यही आकर फंस गई. शॉटगन नाम से मशहूर ये अभिनेता पूनम सिन्हा के प्रचार में लखनऊ पहुंच गए. उनका पत्नी के पक्ष में प्रचार करना कांग्रेसियों को नहीं भाया सो बातें शुरू हो गईं.
दरअसल लखनऊ लोकसभा सीट पर गुरुवार को पूनम सिन्हा ने रोड शो निकाला. रोड शो में अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल भी मौजूद थीं. इसी रोड शो में हिस्सा लेने शत्रुघ्न सिन्हा भी पहुंच गए. शत्रुघ्न सिन्हा के इस कदम से लखनऊ से कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद भडक़ गए. उन्होंने कहा कि वे मेरा प्रचार करें और पार्टी धर्म निभाएं. आचार्य प्रमोद और पूनम सिन्हा की एंट्री ने लखनऊ के चुनाव को दिलचस्प बना दिया है. हालांकि 1991 से यह सीट बीजेपी के लिए सुरक्षित मानी जाती है. यहां से अटल बिहारी वाजपेई पांच बार सांसद रहे. इसके बाद लालजी टण्डन ने बीजेपी की जीत बरकरार रखी. 2014 में राजनाथ सिंह को टिकट मिला और वे भी जीते. पार्टी ने फिर 2019 पर उन्हीं पर दांव लगाया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here