Home देश नियंत्रण रेखा के जरिए पीओके में व्यापार पर भारत ने लगाई पाबंदी

नियंत्रण रेखा के जरिए पीओके में व्यापार पर भारत ने लगाई पाबंदी

536
0

नई दिल्ली। पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छीनने के बाद भारत ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के जरिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के साथ व्यापार पर शुक्रवार से रोक लगा दी.
गृहमंत्रालय ने गुरुवार को इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान में मौजूद कुछ तत्व पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से अवैध हथियार, ड्रज्स और जाली करंसी के व्यापार के लिए कर रहे हैं. इस आदेश के बाद नियंत्रण रेखा पर सलामाबाद और चक्कन दा बाग के रास्ते होने वाले व्यापार पर रोक लगा दी. इस बीच विभिन्न एजेंसियों के साथ मिलकर समन्वय बनाया जा रहा है ताकि इस नियम को सख्ती से लागू किया जा सके. बता दें कि पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस ले लिया था. इसके अलावा भी कई मोर्चों पर पाकिस्तान को भारत ने झटके दिए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here