Home छत्तीसगढ़ बेमेतरा जिले की बारूद फैक्टरी में विस्फोट, 9 अधिक मज़दूरों की मौत...

बेमेतरा जिले की बारूद फैक्टरी में विस्फोट, 9 अधिक मज़दूरों की मौत की आशंका

250
0

बेरला. 25 मई 2024,छत्तीसगढ़ में रायपुर राजधानी से लगे बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के ग्राम पिरदा स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड में बड़ा हादसा हुआ है। यह मूलतः बारूद का कारखाना है और जिसके उत्पाद का उपयोग माइंस में पत्थर तोड़ने में किया जाता है। शनिवार सुबह काम के दौरान यह हादसा हुआ है। ब्लास्ट के बाद कुछ लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर है। कारखाना में ब्लास्ट होने की सूचना पर ग्रामीण फैक्ट्री के बाहर एकत्रित हो गए हैं। सूचना पर प्रशासन-पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक बारूट फैक्ट्री में ब्लास्ट की आवाज के बाद आस-पास के ग्रामीण दहशत में आ गए हैं। कंपनी में ब्लास्ट के बाद प्लास्टर सीमेंट के टुकड़े, कई सामान दूर तक हवा में उड़ गए। ब्लास्ट से कंपनी के शेड की शीट भी क्षतिग्रस्त हो गई। कंपनी के अंदर कितने लोग काम कर रहे थे, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। यह कंपनी बोरसी और पिरदा गांव के खेत में स्थापित  है। घटना के बाद से आसपास के ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा जा रहा है।

इधर स्पेशल ब्लास्ट कंपनी में ब्लास्टिंग की खबर के बाद बेमेतरा जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। अभी कंपनी के अंदर किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस-प्रशासन की टीम कंपनी के अंदर गई है। गांव के कुछ जनप्रितिनिधि भी गए हैं। कुछ घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जहां पर ब्लास्ट हुआ है वहां पर 15 से 20 लोग काम करते हैं। कंपनी में बारूद का काम होता है। ब्लास्ट के बाद कर्मचारी बाहर की तरफ भागे। कितने लोग भाग पाए यह पता नहीं चल पा रहा है। वहीं फैक्ट्री का मलबा यानी सीमेंट के टुकड़े दूर तक गिरे।

इस तरह की कंपनियों में ज्यादातर आसपास के गाँवो में रहने वाले मज़दूर काम करते हैं. जिनके परिजनों में घटना से रोष है.

कंपनी में सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी
स्पेशल ब्लास्ट कंपनी में सुरक्षा मानकों की अनदेखी से यह हादसा हुआ है। यह कारखाना हाई एक्सप्लोजिव कारखाना है। जरा सी चूक बड़ी हानि पहुंचा सकती है। कारखाना से निकले बारूद का इस्तेमाल पत्थर और लौह अयस्क माइंस में होता है। आसपास के ग्रामीण बताते हैं कि माइंस में सुरक्षा मानकों को कभी प्राथमिकता नहीं दिया गया। एक्सप्लोजिव वैन (गाड़ियों में बारूद सप्लाई के दौरान भी कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं होती। ग्रामीण क्षेत्र में होने की वजह से जिला प्रशासन के अफसर भी कभी जांच के लिए नहीं आते। इसी का फायदा कंपनी मालिक उठाते हैं।


 बेरला ब्लॉक के ग्राम पिरदा स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड के बारूद फैक्ट्री में शनिवार सुबह ब्लास्ट हो गया, जिसमें अब तक 9 लोगों के मारे जाने की खबर है..|
बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट की आवाज से आस-पास के गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए हैं..वहीं ब्लास्टिंग की खबर के बाद जिला प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है.. बारूद फैक्ट्री के मालिक संजय चौधरी की घटना की जानकारी मिलने के बाद से फरार होने की खबर है । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अभी भी फैक्ट्री से हो रहा एसिड का रिसाव , फिलहाल राहत बचाव का काम जारी ।मृतकों की संख्या बढ भी सकती हैं ।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here