Home देश तेलंगाना पत्रकारों के संगठन के राज्य सम्मेलन का समापन, उप मुख्यमंत्री ने किया...

पत्रकारों के संगठन के राज्य सम्मेलन का समापन, उप मुख्यमंत्री ने किया वायदा

239
0

खम्मम 20 जून 2024. तेलंगाना यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के तीसरे राज्य सम्मेलन के समापन सत्र में आज तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू बट्टी विक्रमआरका समापन सत्र के मुख्य अतिथि थे. उन्होने पत्रकारों की सुरक्षा और उनके अधिकारों के लिए बेहतर माहौल बनाये जाने का आश्वासन दिया. उन्होने कहा कि आवास, अधिमान्यता तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जरुरी हेल्थ कार्ड के सम्बन्ध में लंबित मांगो को मौजूदा कांग्रेस सरकार जल्द से जल्द पूरा करेगी.

सम्मेलन के दूसरे दिन तेलंगाना के सभी 33 जिलों से आये प्रतिनिधियों में जिला सचिवों ने अपनी रिपोर्ट रखी. यूनियन के वरिष्ठ मार्गदर्शक, पूर्व अध्यक्ष के श्रीनिवास रेड्डी तथा अमर देवपाल्लाव ने संचालन, संगठन तथा यूनियन के लिए कानूनी पहलुओं की जानकारी दी. सुबह के सत्र में तेलंगाना के क़ृषि, कपड़ा तथा सहकारिता मंत्री तुमला नागेश्वर राव उपस्थित रहे, उन्होने तेलंगाना यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के पत्रकारों के संगठन की तारीफ की तथा राज्य के विकास में उनकी भागीदारी को सराहा.

दोपहर के सत्र में नयी कार्यकारिणी की घोषणा की गयी.

जिसमे रामनारायण नये महासचिव बने, टीयूडब्लूजे के विराहत अली अध्यक्ष चुने गए. खम्मम जिले के निवासी पत्रकार के. रामनारायण तेलंगाना यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के नये महासचिव चुने गए हैं, सम्मेलन के दूसरे दिन अध्यक्ष विराहत अली (मेडक जिला )तीन उपाध्यक्ष गादीपल्ली मधु ( वारंगल ) एम ए के फैज़ल ( संगा रेड्डी जिला ) बी संपथ कुमार (पेड्डा पल्ली जिला ) तथा महासचिव के.रामनारायण ( खम्मम जिला ) चुने गए. इसके अलावा तीन सचिव के. श्रीकांत रेड्डी ( रंगारेड्डी जिला ) जी मधु गौड़ ( वांनापार्थी जिला ) वी यादगिरी ( हैदराबाद ) कोषाध्यक्ष एम वेंकटरेड्डी ( मेडचल ) तथा 16 कार्यकारिणी सदस्य चुने गए.
1. एम वेणुगोपाल राव खम्मम
2. पी वेणु माधव राव ( हानामकोंडा )
3. आर प्रकाश रेड्डी ( मंचरियाल )
4. एम करनाइथ ( नगर कुरनूल )
5. डी जी श्रीनिवास शर्मा (मेडक )
6. पी प्रभाकर रेड्डी ( नाल गोण्डा )
एवं और दस साथी शामिल हैं

समापन सत्र में दूसरे राज्यों से आये आब्जरवर्स ने सम्मेलन पर अपनी राय रखी. छत्तीसगढ़ के राज्य अध्यक्ष पी सी रथ ने तेलंगाना के पत्रकारों और संगठन की तारीफ की, उन्होने कहा कि भिन्न भिन्न विचारों वाले पत्रकारों को बड़ी संख्या में जोड़ कर अनुशासित संगठन चलाना बहुत बड़ी बात है. उन्होने जेंडर बेलेंस न होने कि बात कही जिस पर संगठन को आगे ध्यान देना चाहिए.

दिल्ली से आये आइजेयु के श्री सिन्हा ने आयोजन और खानपान व्यवस्था कि तारीफ की, उन्होने खम्माम की टीम को विशेष रूप से बधाई दी.

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here