Home छत्तीसगढ़ आरंग मॉब लिंचिंग मामले में पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश रैली

आरंग मॉब लिंचिंग मामले में पुलिस की सुस्ती पर आक्रोश रैली

249
0

रायपुर, 21 जून 2024. शांति का टापू रहे छत्तीसगढ़ को इन वर्षो में बार बार सांप्रदायिक संघर्ष का मैदान बनाने की कोशिश सांप्रदायिक, आपराधिक तत्व कर रहे हैं, पुलिस उनपर सख़्ती से कार्यवाही नही करती ये चिन्ताजनक स्थिति है, इसके खिलाफ आज रायपुर में सर्व समाज के लोगों ने प्रभावी प्रदर्शन और रैली की.

सभा में मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने उपस्थिति दी आरंग घटना के विरोध में गिरफ्तारी और  अल्टीमेटम दिया की अगर 7 दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी और उन पर धारा 302 की कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा.
आज दोपहर 2:00 बजे ओलिया चौक मोती बाग  रायपुर में सभी समाज के हजारों लोग एकत्र हुए और आज आक्रोश मार्च निकालकर सुभाष स्टेडियम में गिरफ्तारी दी ,आज मंच से हुसैनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब राहिल रऊफी ने कहा की एस आई टी आरंग कांड में केवल खाना पूर्ति कर रही है आज 13 दिन हो गया है आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर रही है ना ही हत्या की धारा जोड़ रही है ये छत्तीसगढ़ की सबसे कलंकित घटना घटी है आरंग थाना क्षेत्र में जिसमें तीन लोगों की हत्या कर दी जाती है खुलेआम दिनदहाड़े रास्ता रोक के और आरंग पुलिस इनको गिरफ्तार करती है और राजनीतिक दबाव के चलते छोड़ देती है, मुस्लिम समाज द्वारा सभी जिम्मेदार अधिकारियों, गृहमंत्री, राज्यपाल को लगातार ज्ञापन दिए गए लेकिन कारवाही नही हुई ,प्रशासन का उदासीन रवैया देखते हुये आज मुस्लिम समाज बिफर गया और निष्पक्ष जांच और आरोपियों को हत्या के जुर्म मैं गिरफ्तार न करने की वजह से आज आक्रोश रैली निकाल 2000 हजार से ज्यादा लोगो ने सुभाष स्टेडियम पहुंच गिरफ्तारी दी.जिसमे शहर की सभी कमेटी तंजीमे और मुस्लिम समाज, सिक्ख समाज, ईसाई समाज,सतनामी समाज के लोग शामिल हुवे जिसमे सेना के संरक्षक व नईम अशरफी रिजवी,नोमान अकरम,अलीम रजा,सैयद अशरफ ,एजाज कुरैशी,फहीम शेख,सोहेल सेठी,हाजी अब्दुल कलाम रजा,रफीक गौठिया,कय्यूम अली,मुतवल्ली अब्दुल फहीम,अरशद खान,मोइन भाई ,अल्तमश भाई ,सोहेल रजा,हाजी राजा संजरी,मो यासीन, शेख अमीन,चांद अहमद,सूफी उवेश, साजिद कुरैशी,रिजवान अहमद, साजिद गुड्डा, नावेद अशरफ, जिशान एडवोकेट, जाफर अब्बास,जाफर इकबाल शामिल थे, उन्होने ,मांग की है की 5 दिनों के अंदर कार्यवाही नही की गई तो प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा. रायपुर छत्तीसगढ़ के मोतीबाग प्रेस क्लब के सामने छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक समुदाय की ओर से एक महती प्रदर्शन का आयोजन किया गया था।

प्रदर्शन गत 6 जून की रात आरंग में सहारनपुर उत्तर प्रदेश के तीन मुस्लिम युवकों को महानदी के पुल पर गौ तस्करी के झूठे आरोप में गौ गुंडों ने जानलेवा हमला किया। मौके पर ही चांद मिया और गुड्डू की मौत हो गई।मरणासन्न सद्दाम हुसैन की मृत्य अस्पताल में हो गई।भाजपा की राज्य सरकार ने इस मामले में घोर उपेक्षा और उदासीनता दिखाई। कारण जगजाहिर है।पुलिस प्रशासन द्वारा स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम( SIT) गठन करने के बावजूद आज तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई।इस घोर सांप्रदायिक इस्लामोफोबिक ( इस्लाम का डर दिखा कर समाज में जहर पैदा करना) घटना में कोई न्याय नहीं मिलने से प्रदेश के मुस्लिम समुदाय में भीषण आक्रोश है।आज के धरना प्रदर्शन में आरंग मॉब लिंचिग के हत्यारे गौ गुंडों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई।तीनों मृतक के पीड़ित परिवार जनों को उपयुक्त मुआवजा प्रदान करने की मांग की गई

।साथ ही प्रदेश में संघी मनुवादी/ ब्राम्हणवादी फासिस्ट ताकतों के राज में अल्पसंख्यकों विशेषकर मुस्लिम और ईसाई समुदाय पर संघी गिरोह के अत्याचार को अविलंब रोकने, गौ गुंडों की गैर कानूनी अपराधिक क्रियाकलापों पर अंकुश लगाने और प्रदेश में नफरती माहौल की जगह अमन और इंसाफ़ का पुरजोर माहौल बनाने की मांग की गई।

आमसभा के बाद उपस्थित जन समुदाय ने विरोध स्वरूप अपनी गिरफ्तारी दी।सभा को मुस्लिम समुदाय से फहीम शेख,सोहेल अशरफी, राहिल राहुफी,नसीम भाई,सलमान रजा, नोमान अकरम आदि नेतृत्वकारी साथियों ने, जन संघर्ष मोर्चा छत्तीसगढ़ की ओर से तुहिन व श्री गिल ने संबोधित किया। जन संघर्ष मोर्चा के संयोजक प्रसाद राव,कलादास डहरिया,सज्जाद हुसैन,सौरा,दिलीप उमरी ने क्रांतिकारी जनगीत गाकर प्रदर्शनकारियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रदर्शन में आकर सिख समुदाय,ईसाई समुदाय,बौद्ध और सतनामी समुदाय ने सहभागिता जताई।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here