Home एडमिनिस्ट्रेशन विकास प्राधिकरणों में नियुक्तियों की घोषणा, गोमती, लता, ललित,प्रणव, खुशवंत को मिला...

विकास प्राधिकरणों में नियुक्तियों की घोषणा, गोमती, लता, ललित,प्रणव, खुशवंत को मिला अवसर

400
0

गोमती साय सरगुजा विकास, लता उसेंडी बस्तर विकास , ललित चंद्राकर पिछड़ा वर्ग विकास तथा मध्य क्षेत्र विकास के लिए मरवाही के विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची को विकास प्राधिकरणों का उपाध्यक्ष बनाया गया, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बने गुरु खुशवंत साहेब

रायपुर, 20 सितंबर 2024 छत्तीसगढ़ में एक तरफ आम निगम , मंडल, आयोग में नियुक्तियों को लेकर चर्चा है कि लिस्ट कब तक आयेगी ; वहीं सरगुजा विकास प्राधिकरण, बस्तर विकास प्राधिकरण, मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण और पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्षों की नियुक्ति हुई है ।
शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक विधायक गोमती साय को सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है, तो वहीं बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी विधायक लता उसेंडी को दी गई है । वहीं मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मरवाही के विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची को दी गई है ।

अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण में विधायक गुरु खुशवंत साहेब को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है । दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है ।
इस तरह नगरीय निकायों तथा पंचायतों में चुनावो के पूर्व राजनैतिक नियुक्तियों का सिलसिला शुरू हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here