नई दिल्ली। अमेठी लोकसभा सीट फिर चर्चा में है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर भरे गए नामांकन पत्रों में उनके नाम को लेकर आपत्ति लगाने के बाद बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी के नामांकन पर भी ऐतराज किया गया है.
शनिवार को रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा स्क्रूटनी के दौरान की कार्रवाई शुरू होते ही राहुल गांधी का नाम पुकारा गया. जिसके बाद चार लोगों ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई गई. आपत्ति के बाद श्री गांधी ने वकील ने इस पर रिटर्निंग अफसर से समय मांगा. जिस पर उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए 22 अप्रैल तक का समय दिया गया है. एक निर्दलिय प्रत्याशी ध्रुव लाल कौशल ने श्री गांधी की नागरिकता और डिग्री पर ऐतराज जताते हुए आरोप लगाते हुए कहा कि श्री गांधी का असली नाम राउल विंची है और उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है. इसके अलावा श्री कौशल ने श्री गांधी की शैक्षणिक योज्यता पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने राहुल गांधी का नामांकन रद्द करने की मांग की है.
स्मृति की डिग्री पर सवाल
एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी रोहित कुमार ने बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी की डिग्री पर आपत्ति दर्ज की. उन्होंने कहा कि जब श्रीमती ईरानी ने दिल्ली के चांदनी चौक से चुनाव लड़ा था तब उन्होंने अपनी शैक्षणिक योज्यता कुछ और बताई थी और अब कुछ. इसलिए उन्होंने श्रीमती ईरानी का नामांकन रद्द करने की मांग की है.



