Home देश रोहित शेखर हत्याकांड में पत्नी से पूछताछ मां बोली- पति, पत्नी के...

रोहित शेखर हत्याकांड में पत्नी से पूछताछ मां बोली- पति, पत्नी के रिश्ते नहीं थे अच्छे

603
0

नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर की हत्या के मामले की आंच अब उनके परिवार तक आ पहुंची है. क्राइम ब्रांच ने शनिवार को रोहित की मां उज्जवला, पत्नी और रोहित के ससुर से पूछताछ की. इसके अलावा घर के नौकरों से पूछताछ की गई. बता दें कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ था कि रोहित की मौत दम घुटने से हुई है. जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज दुबारा तफ्तीश शुरू की.
इस बीच रोहित की मां उज्जवला ने यह कहकर सनसनी फैला दी कि रोहित की अपनी पत्नी के साथ रिश्ते अच्छे नहीं थे. वह शादी के पहले दिन से ही तनाव में था. मीडियाकर्मियों को रोहित की मां ने बताया कि घटना के वक्त रोहित की पत्नी अपूर्वा घर पर ही थी. इसी दौरान रोहित का चचेरा भाई भी वहां मौजूद था. लिहाजा दोनों को क्राइम ब्रान्च ने अपने राडार पर ले लिया है और पूछताछ की जा रही है. अपूर्वा के कॉल डिटेल, कॉल रिकॉर्डिंग सब की जांच की जा रही है. घर में मौजूद सभी नौकरों के भी मोबाइल की जांच की गई है. दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर संदिज्ध हालत में अपने कमरे में पड़े पाए थे. उनके नाक से खून निकल रहा था. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. अब पुलिस ये मानकर चल रही थी कि रोहित की मौत हार्ट अटैक या फिर ब्रेन स्ट्रोक के कारण हुई है. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने जांच की दिशा बदली और हत्या के एंगल से तफ्तीश शुरू की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here