कोंडागांव। 16 अप्रैल 2025 , बुधवार की सुबह कोंडागांव और नारायणपुर जिले की सीमा से सटे किलम-बरगुम क्षेत्र के जंगलों में माओवादी विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ (CG Police Naxal encounter 2 killed) हुई। इस मुठभेड़ में पूर्वी बस्तर डिवीजन के दो कुख्यात माओवादी – DVCM हलदर और ACM रामे मारे गए। इन दोनों पर 13 लाख का ईनाम घोषित था।
सुरक्षा बलों को गुप्त सूचना मिली थी कि मर्दापाल से आगे किलम-बरगुम (मरकाम पाल) इलाके में माओवादियों की सक्रियता है। इसके आधार पर 15 अप्रैल मंगलवार की शाम को DRG और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन शुरू किया। जंगल में घेराबंदी के दौरान माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में बलों ने मुस्तैदी से मोर्चा संभाला।

सुरक्षा बलों को गुप्त सूचना मिली थी कि किलम-बरगुम (मरकाम पाल) इलाके में माओवादियों की सक्रियता है। इसके आधार पर 15 अप्रैल की शाम को DRG और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन शुरू किया। जंगल में घेराबंदी के दौरान माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में बलों ने मुस्तैदी से मोर्चा संभाला। पिछले दिनों आमादाई के आयरन अयस्क खदान क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आई ई डी विस्फोटकों से कई बार ब्लास्ट तथा लोगों के घायल होने, मरने की घटनाएं होने के बाद पुलिस तथा फोर्स के लिए सुरक्षा की चुनौतियां बढ़ गई थी।

मुठभेड़ स्थल से एक AK-47 राइफल, अन्य हथियार, विस्फोटक सामग्री और माओवादी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। फिलहाल सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है, और बस्तर आई जी तथा अन्य अधिकारियों ने बताया है कि विस्तृत जानकारी सर्च पूरा होने के बाद साझा की जाएगी।



