Home देश कानून द वायर पर भारत में प्रतिबंध, सरकार ने प्रेस की स्वतंत्रता पर...

द वायर पर भारत में प्रतिबंध, सरकार ने प्रेस की स्वतंत्रता पर आघात किया- The Wire

170
0

स्वतंत्र समाचार संस्था द वायर की वेबसाइट भारत में ब्लॉक, प्रेस की स्वतंत्रता पर बड़ा हमला: द वायर का बयान
नई दिल्ली, 9 मई 2025, पाकिस्तान और भारत के बीच झड़पों के बीच मीडिया की स्वतंत्रता पर एक बड़ा आदेश आज चर्चा में है। भारत सरकार द्वारा समाचार वेबसाइट ‘द वायर’ की वेबसाइट (thewire.in) को पूरे देश में ब्लॉक कर दिया गया है। इंटरनेट सेवा प्रदाताओं ने बताया है कि यह कार्रवाई इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आदेश पर आईटी अधिनियम, 2000 के तहत की गई है।

द वायर ने इस कदम को संविधान द्वारा गारंटीशुदा प्रेस की स्वतंत्रता का उल्लंघन बताया है और कहा है कि यह सेंसरशिप देश के लिए एक नाजुक समय पर की गई है, जब सत्य, निष्पक्ष और तार्किक खबरों और सूचनाओं के स्रोत भारत की सबसे बड़ी पूंजी हैं।

द वायर वेबसाइट ने कहा है कि वह इस मनमाने और अस्पष्ट निर्णय को चुनौती देने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है।

द वायर ने अपने पाठकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीते 10 वर्षों से पाठकों के समर्थन से उनका कार्य जारी रहा है, और इस समय भी उन्हें सभी का साथ चाहिए।

अंत में उन्होंने दोहराया कि वे सच्ची और सटीक खबरें देने से पीछे नहीं हटेंगे।

खबर लिखे जाने तक आईटी मिनिस्ट्री द्वारा कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था।

इसी तरह के मामले में 4पीएम यू ट्यूब चैनल को पिछले दिनों सरकार द्वारा ब्लॉक करवाए जाने के बाद वह समाचार संस्था सुप्रीम कोर्ट याचिका ले कर पहुंच चुकी है। बिना किसी संवैधानिक धाराओं के उल्लंघन के, केवल सत्ता पक्ष की पोल खोलने वाली खबरें प्रसारित करने पर किसी समाचार संस्था को कैसे ब्लॉक करवाया जा सकता है ये दलील ले कर 4पीएम के संपादक सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here