Home देश दिल्ली जोहरान ममदानी न्यूयार्क के मेयर चुने गए

जोहरान ममदानी न्यूयार्क के मेयर चुने गए

187
0

ट्रंप की भभकियों को न्यूयार्क वासियों ने ठेंगा दिखाया

शीतल प्रसाद सिंह

क्वींस के 34 वर्षीय राज्य विधायक ज़ोहरान ममदानी न्यूयॉर्क के 111वें मेयर होंगे।आज, 5 नवंबर 2025 को, न्यूयॉर्क शहर के मेयर चुनाव में जोहरान ममदानी की शानदार जीत ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। 34 वर्षीय यह युवा नेता, जो भारतीय मूल के अफ्रीका में बसे पिता की संतान हैं, न्यूयॉर्क के पहले सबसे युवा मेयर बन चुके हैं।

दक्षिण एशियाई जड़ों वाला यह बेटा, जो गुजराती मूल के प्रोफेसर पिता और फिल्म निर्देशक मां की संतान हैं, ने डेमोक्रेटिक पार्टी के टिकट पर भारी मतों से बाजी मार ली। यह जीत सिर्फ एक व्यक्तिगत विजय नहीं, बल्कि विविधता, समानता और प्रगतिशीलता की जीत है!

ममदानी का सफर प्रेरणादायक है। युगांडा में जन्मे, वे बचपन से ही सामाजिक न्याय के लिए लड़ते रहे। न्यूयॉर्क राज्य विधानसभा सदस्य के रूप में उन्होंने आवास, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर साहसी कदम उठाए। इस चुनाव में उन्होंने शहर को ‘सस्ता और समान अवसर वाला’ बनाने का वादा किया, जो युवाओं, अल्पसंख्यकों और कामकाजी वर्ग की आवाज बन गया।

ट्रंप की धमकियां, नेतन्याहू का विरोध और यहूदी समुदाय के कुछ हिस्सों की आलोचना के बावजूद, स्थानीय यहूदियों समेत व्यापक समर्थन ने उनकी राह आसान कर दी।

यह जीत अमेरिकी राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ती है। ममदानी की पत्नी, रमा सावाफ दुवाजी, अफ्रीकी-भारतीय मूल की यह ‘फर्स्ट लेडी’ बनेंगी, जो खुद एक प्रगतिशील कार्यकर्ता हैं। उनकी पहली मुलाकात एक डेटिंग ऐप से हुई, लेकिन प्यार राजनीतिक जुनून में बदल गया।

ममदानी का विजन – सस्ते किराए, मुफ्त सार्वजनिक परिवहन और जलवायु न्याय – न्यूयॉर्क को वैश्विक मॉडल बना सकता है।

भारतीय समुदाय के लिए यह गर्व का क्षण है। दक्षिण एशिया से निकलकर अमेरिका के सबसे बड़े शहर का नेतृत्व संभालना, यह साबित करता है कि मेहनत और साहस से कोई सपना असंभव नहीं।

साथ में हुए कुछ अन्य चुनावों ने भी ट्रंप और उनकी टीम को तगड़ा झटका दिया है । जिनके नतीजे अमेरिका में ट्रंप प्रशासन के खिलाफ उभरते वातावरण में और संवर्धन कर सकते हैं ।

न्यूयॉर्क मेयर – ज़ोहरान ममदानी
न्यू जर्सी गवर्नर- मिकी शेरिल
डेट्रॉयट मेयर- मेरी शेफ़ील्ड (निर्दलीय)
वर्जीनिया गवर्नर- एबिगेल स्पेनबर्जर
वर्जीनिया उप-गवर्नर- ग़ज़ाला हाशमी
पिट्सबर्ग मेयर- कोरी ओ’कॉनर
सिनसिनाटी मेयर- आफ़ताब परवाल (इन्होंने उप-राष्ट्रपति वैन्स के भाई को हराया है.)
बॉस्टन मेयर- माइकल वू (निर्विरोध निर्वाचित)
अटलांटा मेयर- आंद्रे डिकेंस

मयामी मेयर चुनाव में किसी प्रत्याशी को 50% प्रतिशत वोट नहीं मिला है. दूसरे चरण के मतदान दिसंबर में होंगे.

अमेरिका के विभिन्न स्थानीय चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की निर्णायक जीत ट्रम्प और नियो-कॉन ज़ायोनिस्ट लॉबी को बड़ा झटका है. हालांकि ये जीत डेमोक्रेटिक पार्टी के पारंपरिक प्रभाव वालों क्षेत्रों में हुई हैं, पर मतदान प्रतिशत और जीत के अंतर का बढ़ना यह संकेत देते हैं कि अगले साल के मिड-टर्म चुनाव में ट्रम्प लेम-डक प्रेसिडेंट हो सकते हैं ।
(कुछ संदर्भ Prakash k ray की पोस्ट से)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here