Home क्राईम बीजापुर सुकमा जिलों के सरहदी इलाकों में मुठभेड़, दो माओवादियों की मौत

बीजापुर सुकमा जिलों के सरहदी इलाकों में मुठभेड़, दो माओवादियों की मौत

140
0

DRG–माओवादी मुठभेड़ में हथियार, विस्फोटक और माओवादी सामग्री बरामद

बीजापुर (हिंद प्रहरी)। जिले के बासागुड़ा थाना के अंतर्गत गगनपल्ली–मुरकीपार के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार तड़के सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो इनामी एसीएम मेंबर और पीपीसीएम मेंबर माओवादियों के शव हथियारों सहित बरामद किए गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10–15 सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी बीजापुर द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। 03 जनवरी 2026 की सुबह लगभग 05 बजे से डीआरजी और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग होती रही।

पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से अब तक 02 माओवादी के शव, एक SLR राइफल, एक 12 बोर देशी कट्टा, विस्फोटक सामग्री एवं अन्य माओवादी सामान बरामद किया गया ।

मारे गए माओवादियों की शिनाख्त
ACM हुंगा मड़कम उर्फ पंचुगा, पिता पोज्जा – निवासी – ग्राम पूवर्ती, थाना जगरगुण्डा, जिला सुकमा । पद – एसीएम, पामेड़ एरिया कमेटी “इनाम – ₹5 लाख”
PPCM आयती मुचाकी उर्फ जोगी, पिता मुया । निवासी – ग्राम पीनाचन्दा, थाना पामेड़, जिला बीजापुर। पद – पीपीसीएम, पामेड़ एरिया कमेटी “इनाम – ₹5 लाख”
बरामद सामग्री-
01 SLR राइफल, 01 मैगजीन व 09 राउंड
01 नग 12 बोर देशी कट्टा व 05 राउंड
01 स्कैनर सेट
कार्डेक्स वायर, माओवादी पिट्ठू, माओवादी साहित्य सहित अन्य सामग्री
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के बाद इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here