नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने वाराणसी से चुनाव न लडऩे की वजह बताई है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ चुनाव नहीं लडऩे का फैसला सर्वसम्मति ले लिया गया था. प्रियंका ने कहा उनके पास पूर्वांचल के 41 सीटों की जिम्मेदारी है. ऐेसे में केवल एक सीट पर फोकस कर देने से अन्य सीटों पर ध्यान देना मुश्किल हो जाता है.
बता दें कि लगातार ऐसी खबरें आ रही थीं कांग्रेस प्रियंका को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतार सकती है. इशारों-इशारों में प्रियंका ने भी कई बार इस बारे में कहा था. प्रियंका की वाराणसी में सक्रियता भी इसी ओर इशारा कर रही थी. लेकिन ऐन मौके पर कांग्रेस ने अजय राय को वाराणसी से टिकट देकर सारी अटकलों को खत्म कर दिया. अब पहली बार प्रियंका ने कहा कि वह वाराणसी से क्यों नहीं लड़ीं. दूसरी कांग्रेस नेता और राहुल गांधी के राजनीतिक सलाहकार ने सैम पित्रोदा ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ चुनाव लडऩे का फैसला स्वयं प्रियंका ने लिया था. उन्होंने ने भी वही वजह बताई जो प्रियंका ने बताई थी.



