Home देश गुरुग्राम में कोहली करेंगे मतदान, शेयर किया वोटर आईडी

गुरुग्राम में कोहली करेंगे मतदान, शेयर किया वोटर आईडी

556
0

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अपना वोटर आईडी शेयर करते हुए 12 मई को गुरुग्राम (गुडग़ांव) में वोट डालने आ रहे हैं. अभी तक लोग यही समझते थे कि विराट चूंकि दिल्ली के हैं इसलिए वे दिल्ली में वोट डालेंगे लेकिन अब साफ हो गया है वे गुरुग्राम में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
बता दें कि 12 मई को ही आईपीएल का फाइनल मैच है. ऐसे बहुत सारे क्रिकेट स्टार्स अपना वोट डालने से वंचित रह जाएंगे. ऐसे में इंस्टग्राम पर विराट ने गुरुग्राम में आकर वोट करने का ऐलान कर दिया है. बता दें कि विराट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और समय-समय पर जागरुकता के संदेश देते रहते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी को टैग कर लोगों को मतदान कर नया रिकॉर्ड बनाने के लिए प्रेरित करने के लिए कह चुके हैं.
विराट ने अपने संदेश में कहा है कि मैं 12 मई को गुरुग्राम में वोट डालने के लिए तैयार हूं क्या आप भी तैयार हैं? इस संदेश के उन्होंने अपनी वोट आईडी भी चिपका रखी है. जिसमें उनका पूरा पता दिया है.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here