Home देश चौथे चरण में 64 फीसदी मतदान

चौथे चरण में 64 फीसदी मतदान

584
0

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया. नौ राज्यों की 71 सीटों पर मतदान जारी है. इसमें महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की आठ, मध्यप्रदेश ओडिशा की छह-छह, बिहार की पांच और झारखंड की तीन सीटों पर मतदान हो रहा है. इसमें 961 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी. 71 सीटों पर करीब 64 फीसदी मतदान हुआ.
चुनाव आयोग के अनुसार पश्चिम बंगाल की एकाध सीट को छोडक़र कुल मिलाकर चुनाव शांतिपूर्ण रहा. पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर हिंसा की घटनाओं की जानकारी मिली है. बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय बाबुल सुप्रियो के खिलाफ मतदान केंद्र के भीतर लोगों को कथित रूप से धमकाने के मामले में एफआईआर दर्ज की. उन पर एक टीएमसी कार्यकर्ता को धमकाने का आरोप है. इस चरण में सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 76.59, मध्यप्रदेश में 66.68, राजस्थान में 67.63, ओडिशा में 64.05, झारखंड में 63.99, बिहार में 58.92, उत्तर प्रदेश में 57.33, महाराष्ट्र में 55.83 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया. जम्मू कश्मीर में 9.89 फीसदी मतदान हुआ.
ये बड़े चेहरे चुनावी मैदान में
चौथे चरण में कई बड़े चेहर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें कन्हैया कुमार, गिरीराज सिंह, बाबुल सुप्रियो मुनमुन सेन, पूनम महाजन, प्रिया दत्त, डिम्पल यादव, कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ, अशोक गहलोत के बेटे वैभव प्रमुख रूप से शामिल हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here