Home देश चौकीदार चोर है और रफाल मामले में सुप्रीम कोर्ट में गर्मी बढ़ी

चौकीदार चोर है और रफाल मामले में सुप्रीम कोर्ट में गर्मी बढ़ी

599
0

यदि रक्षा सौदे नियमतः सहीं है तो सरकारी वकील द्वारा समय मांगना प्रश्नवाचक चिन्ह

जबकि विषय वस्तु से हटकर मीनाक्षी लेखी जैसे लोग कोर्ट में उल जुलूल याचिका दर्ज कर विषय से भटकाना चाहते है , आज के प्रोसिडिंग से साफ नजर आ रहा है ।

रफ़ाल मामले में नया एफिडेविट दाखिल करने सरकार ने मांगा वक्त – मुख्य न्यायधीश  बोले- कोर्ट के साथ हाइड एंड सीक का खेल क्यों खेल रहे हैं?

नई दिल्ली . रफ़ाल मामले पर पुनर्विचार याचिका मामले पर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से समय मांगा है. सरकार ने नया एफिडेविट दाखिल करने के लिए यह समय मांगा है और कोर्ट से कहा है कि इसकी सुनवाई आगे बढ़ा दी जाए.बता दें कि इस मामले में सुनवाई मंगलवार को तय होनी थी.इधर भारतीय जनता पार्टी की सांसद मीनाक्षी लेखी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट की अवमानना को लेकर दाखिल की गई याचिका पर आज एक बार फिर सुनवाई हो सकती है. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई का कहना है कि वह आज ही इस मसले पर सुनवाई करेंगे.

इस पर सीजेआई रंजन गोगोई ने कहा कि वो इस संबंध में आदेश जारी करेंगे. इस दौरान मेंशनिंग में नाम ना बोलने पर बेंच में शामिल सीजेआई नाराज हो गए और उन्होंने केंद्र सरकार के वकील को फटकार लगाई. इसके साथ ही पीएम मोदी और अमित शाह के कथित तौर पर आचार संहिता उल्लंघन मामले में अभिषेक मनु सिंघवी को भी फटकार लगाई. सीजेआई रंजन गोगोई ने कहा कि सब कोर्ट के साथ हाइड एंड सीक का खेल क्यों खेल रहे हैं? सीजेआई ने कहा कि केंद्र के वकील कह रहे हें कि वो जवाबी हलफनामा दाखिल करना चाहते हैं लेकिन ये नहीं बता रहे कि वो राफेल में हलफनामा दाखिल करना चाहते हैं. इसलिए उनको और वक्त चाहिए तो वो सुनवाई टालना चाहते हैं. उनको कहना चाहिए कि मंगलवार दो बजे होने वाली राफेल मामले की सुनवाई में वो जवाबी हलफनामा दाखिल करना चाहते है. इसी तरह सिंघवी भी पीएम मोदी और अमित शाह का नाम नहीं ले रहे. आपको ये सब बंद करना चाहिए. कोर्ट के साथ हाईड एंड सीक खेल नहीं चलेगा.

हालांकि, चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा है कि वह इस मसले पर आज शाम को ही सुनवाई करेंगे. केंद्र सरकार ने अपने हलफनामे के लिए और भी वक्त मांगा है. कोर्ट में मंगलवार को राफेल से जुड़े मसले पर सुनवाई होनी थी. केंद्र की अपील है कि मंगलवार को होने वाली सुनवाई टाल दी जाए. जिसपर चीफ जस्टिस ने कहा है कि वो इस संबंध में आदेश जारी करेंगे.

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना करने का आरोप है. सर्वोच्च अदालत में राफेल मामले पर पुनर्विचार याचिका स्वीकारने के बाद राहुल ने अपने एक बयान में कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने भी स्वीकार कर लिया है कि चौकीदार चोर है. जिसके बाद बीजेपी की मीनाक्षी लेखी ने उनके खिलाफ याचिका दाखिल की थी.

इस पर राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से झटका लगा था और उन्हें अपने बयान को लेकर खेद प्रकट करना पड़ा था. उन्होंने कोर्ट में स्वीकार किया कि  सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा था कि उन्होंने कभी ऐसा (चौकीदार चोर है) नहीं कहा है. हालांकि, इस जवाब से भी सुप्रीम कोर्ट संतुष्ट नहीं था इसलिए याचिकाकर्ता की अपील पर राहुल गांधी को दोबारा अपना जवाब देने के लिए कहा गया था. पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पूछा भी था कि चौकीदार कौन है? इन सवालो के जवाब जल्द ही मिल सकेंगे कि चौकीदार अगर चोर है कहा गया है तो चौकीदार कौन है ? वैसे भी इन दिनों नाम के आगे चौकीदार लगाए हुए लोगों की संख्या में काफी इजाफा हो गया है.



 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here