Home देश चौथे चरण के लिए वोटिंग शुरू, फिल्मों सितारों ने किया मतदान

चौथे चरण के लिए वोटिंग शुरू, फिल्मों सितारों ने किया मतदान

626
0

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया. नौ राज्यों की 71 सीटों पर मतदान जारी है. इसमें महाराष्ट्र की 17, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की 13-13, पश्चिम बंगाल की आठ, मध्यप्रदेश ओडिशा की छह-छह, बिहार की पांच और झारखंड की तीन सीटों पर मतदान हो रहा है. इसमें 961 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी.
ये बड़े चेहरे चुनावी मैदान में
चौथे चरण में कई बड़े चेहर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इनमें कन्हैया कुमार, गिरीराज सिंह, बाबुल सुप्रियो मुनमुन सेन, पूनम महाजन, प्रिया दत्त, डिम्पल यादव, कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ, अशोक गहलोत के बेटे वैभव प्रमुख रूप से शामिल हैं.

कई फिल्मी सितारों ने वोट किया
चौथे चरण में कई फिल्मी सितारों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से बीजेपी के प्रत्याशी रविकिशन ने मुंबई के गोरेगांव में, अभिनेत्री रेखा ने बांद्रा, मुंबई नार्थ ने कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला मातोंडकर ने बांद्रा, मुंबई के वर्सोवा में प्रियंका चोपड़ा ने वोट डाला. वहीं अभिनेता परेश रावल अपनी पत्नी के साथ विले पारले में वोट डालने पहुंचे थे. इसके अलावा बुजुर्ग अभिनेत्री शोभा खोटे ने जुहू में अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वहीँ अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, मधुर भंडारकर, संजय दत्त, मान्यता दत्त, कंगना रानौत,  आमिर खान, किरण राव, माधुरी दीक्षित, हेमा मालिनी, ईशा देओल सोनाली बेंद्रे, करीना कपूर खान भी दोपहर बाद वोट दिया.

फोटो- ANI

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here