सिडनी। अमेरिका ने भारत को एक और झटका दिया है. ईरान पर तेल खरीदने से लगे बैन के बाद भारत को उम्मीद थी कि अमेरिका सस्ता तेल खरीदने में उसकी मदद कर सकता है लेकिन अमेरिका ने कहा है कि हम अभी कोई आश्वासन नहीं दे सकते हैं क्योंकि इसमें बहुत सारे पेंच हैं.
दरअसल अमेरिका ने ईरान से कच्चे तेल की खरीद पर प्रतिबंध लगा रखा है. प्रतिबंध के बाद भारत ने ईरान से कच्चे की खरीद बंद कर दी है. अभी तक भारत को उम्मीद थी कि अमेरिका सस्ते कच्चे तेल के आयात में उसकी मदद कर सकता है लेकिन अमेरिका ने कहा कि कच्चे तेल के संयंत्र निजी क्षेत्रों के हाथों में हैं इसलिए हम उन्हें कम दरों पर तेल देने के लिए नहीं कह सकते. अब भारत के सामने यह समस्या है कि उसे सऊदी अरब, कुवैत, नाइजीरिया, और अमेरिका से कच्चे तेल का आयात करना होगा. ईरान भारत को कच्चा तेल बेचकर भुगतान के लिए 60 दिन का समय देता है, जबकि अन्य देशों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है.



