सिडनी। पापुआ न्यू गिनी में मंगलवार की तडक़े भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.2 मापी गई है. हालांकि अभी सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है. भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर अभी तक नहीं है. भूकंप स्थानीय समय अनुसार सुबह साढ़े सात बजे आया.



