रायपुर 6 मई 2019 (इंडिया न्यूज रुम ) सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है. सीबीएसई (CBSE Board) 10वीं के स्टूडेंट्स का इंतजार अब खत्म हो गया है. सीबीएसई की पीआरओ रमा शर्मा ने बताया कि 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट 2.20 बजे जारी किया गया। 10वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर जारी किया गया है। स्टूडेंट्स इस वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट (CBSE 10th Result 2019) देख पाएंगे. इसके अलावा स्टूडेंट्स SMS, IVR और ऐप के जरिए भी रिजल्ट (CBSE Result 2019) देख सकते हैं. SMS Organiser और Umang ऐप भी रिजल्ट (CBSE 10 Result) चेक किया जा सकता है. 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी से शुरू हुई थी और 29 मार्च तक आयोजित की गई थी. इस साल परीक्षा के लिए 18,27,472 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था.
CBSE 10th Result 2019 declared : CBSE 10th Result 2019: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट घोषित हो गया है। रिजल्ट cbseresults.nic.in पर घोषित किया गया। cbseresults.nic.in पर 10वीं रिजल्ट की विंडो खोल दी गई है। स्टूडेंट्स यहां अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, स्कूल नंबर, सेंटर नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डालकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
दो दिनों से ये अफवाह भी थी कि नतीज़े 5 मई को आ रहे हैं बीएसई की तरफ से रविवार को रिजल्ट डेट को लेकर बयान आया था. सीबीएसई ने रविवार को रिजल्ट जारी किए जाने की खबरों को फर्जी बताया था.सीबीएसई ने कहा कि सोशल मीडिया पर दसवीं बोर्ड के नतीजे 5 मई जारी होने की जो खबरें चल रही है वह फेक हैं.सीबीएसई ने कहा कि बोर्ड आधिकारिक संचार माध्यम से परिणाम की तिथि, समय के बारे में विधिवत जानकारी देगा। रिजल्ट से पहले सीबीएसई 10वीं स्टूडेंट्स को यह फैसला कर लेना चाहिए कि वह साइंस, कॉमर्स व आर्ट्स में से किसे चुनेंगे.अपनी रुचि व स्ट्रीम की संभावनाओं पर मंथन कर अभी से ये फैसला कर लें कि आप किन विषयों को चुनेंगे.11वीं में चुने गए विषय ही यह तय करते हैं का आप करियर में क्या बनेंगे.
सभी को इंडिया न्यूज रूम परिवार की ओर से बधाईया.



