Home देश ओडिशा तूफान पीडि़तों के लिए अक्षय ने दिया 1 करोड़ का चेक

ओडिशा तूफान पीडि़तों के लिए अक्षय ने दिया 1 करोड़ का चेक

567
0

मुंबई। अपनी नागरिकता को लेकर सुर्खियां बंटोर रहे अक्षय कुमार ने ओडिशा में फानी पीडि़तों की मदद के लिए आगे आए हैं. उन्होंने तूफान पीडि़तों की मदद के लिए एक करोड़ रुपए का चेक दिया है.
मिली जानकारी के अनुसार अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री सहायता कोष के नाम से चेक जारी किया है. इसमें एक करोड़ रुपए की राशि अंकित है. इसके अलावा उन्होंने देश के लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा तूफान पीडि़त लोगों की मदद की जाए. ट्विटर पर एक चेक की तस्वीर काफी वाइरल हो रही है जिसमे एक करोड़ रूपए की राशी लिखी है इस पर अक्षय कुमार भाटिया लिखा है. और अक्षय कुमार के सिग्नेचर हैं. चेक Odisha chief minister’s relief fund के नाम से है. prince vedant  नाम के ट्विटर हैंडल से इस चेक को शेयर करते हुए प्रिंस वेदांत ने लिखा कि ये उन लोगों के मुंह पर करार तमाचा है जो अक्षय को कनाडा का बताते हुए नकली देशभक्त बताते थे. दूसरी ओर बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा ने ओडिशा सरकार को दस लाख रुपए देने की घोषणा की है. दलाई लामा ने तूफान मेें मरने वाले लोगों के लिए शोक संदेश भी जारी किया. बता दें कि इससे पहले भी अक्षय कुमार ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को आर्थिक मदद की थी.
छत्तीसगढ़ सरकार भी कर चुकी है घोषणा
ओडिशा में तूफान पीडि़तों की मदद के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने भी मदद की है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुछ दिन पहले ही ओडिशा सरकार को 11 करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी. इसके अलावा उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु ने 10-10 करोड़ रुपए और उत्तराखंड सरकार ने पांच करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here