भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की लोकसभा की चुनावी लड़ाई दिलचस्प होते जा रही है. बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा को करारा जवाब देने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने अब पूजा पाठ का सहारा ले लिया है.
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार दिज्गी राजा ने कम्प्यूटर बाबा के साथ पूजा अर्चना शुरू कर दी है. कम्प्यूटर बाबा के साथ उस स्थान पर हजारों साधुओं के साथ दिग्विजय भी हठ योग करेंगे. राजनीतिक पंडितों के अनुसार बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा के कट्टर हिंदूवादी छवि को देखते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को यह फैसला लेना पड़ रहा है. यह बताना भी जरूरी है कि कम्प्यूटर बाबा को कभी शिवराज सरकार में मंत्री का दर्जा मिला हुआ था. लेकिन दोनों के बीच हुए मनमुटाव के बाद कम्प्यूटर बाबा को दिज्गी राजा का साथ मिल गया. भोपाल संसदीय सीट में 1984 के बाद से बीजेपी का ही कब्जा रहा है. अब हुए 16 चुनावों में कांग्रेस सिर्फ छह बार ही जीत सकी है.



