Home देश अनिल अंबानी के बाद राहुल गांधी ने इस उद्योग घराने पर साधा...

अनिल अंबानी के बाद राहुल गांधी ने इस उद्योग घराने पर साधा निशाना

631
0

रांची। झारखंड में चुनाव प्रचार पर पहुंचे राहुल गांधी ने अनिल अंबानी के बाद एक देश के एक और बड़े उद्योग घराने पर निशाना साधा. चाईबासा में एक चुनावी रैली के दौरान उन्होंने टाटा समूह का नाम लेकर बीजेपी पर जोरदार हमला किया है.
रैली के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब बीजेपी की सरकार थी तो उसने गरीब आदिवासियों की जमीन लेकर टाटा को दे दी. लेकिन उस कोई काम नहीं हुआ. उन्होंने आगे कहा कि जैसे ही छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनी हम लोगों ने आदिवासियों और किसानों को वह जमीन वापस कर दी. श्री गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अपनी जेब में हाथ डालिए और बटुआ खोलिए तो आपको पता लगेगा कि आपके बटुए का पैसा मोदीजी ने निकाल लिया है. रैली के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने आदिवासी वोटरों को साधने के लिए कहा कि आपकी जमीन, जंगल और जल मोदीजी ने अनिल अंबानी को सौंप दी है. बता दें कि छत्तीसगढ़ की तरह ही झारखंड में आदिवासी सीटों पर अपनी पकड़ बनाने के लिए कांग्रेस पूरजोर कोशिश कर रही है. क्योंकि छत्तीसगढ़ राज्य में मिली एकतरफा जीत के कारण कांग्रेस के हौंसले बुलंद हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here