Home देश चौकीदार चोर है: राहुल गांधी ने बिना शर्त माफी मांगी

चौकीदार चोर है: राहुल गांधी ने बिना शर्त माफी मांगी

638
0

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चौकीदार चोर है मामले में उच्चतम न्यायालय में बिना शर्त माफी मांग ली है.श्री गांधी ने शीर्ष अदालत में दाखिल नए हलफनामे में कहा है कि चौकीदार चोर है संबंधी बयान में न्यायालय का हवाला दिए जाने को लेकर वह बिना शर्त माफी मांगते हैं. उन्होंने इस प्रकरण में अदालत की अवमानना का मामला खत्म करने का भी न्यायालय से अनुरोध किया है.
शीर्ष अदालत अब राफेल मामले में पुनर्विचार याचिकाओं के साथ-साथ अवमानना मामले पर एक साथ सुनवाई करेगी. श्री गांधी ने राफेल मामले में केंद्र सरकार की प्रारंभिक आपत्तियों को करने के न्यायालय के फैसले के बाद अमेठी में मीजियाकर्मियों से बातचीत में कहा था अब तो न्यायालय ने भी मान लिया है कि चौकीदार चोर है. इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी सांसद मीनाक्षी लेखी ने अदालत की अवमाननता का मामला दर्ज कराया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here