
नई दिल्ली। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की परंपरा रही है. इस दिन खास योग भी माना जाता है. इसलिए सराफा बाजार में लोग सोना खरीदने के लिए टूट पड़े. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार इस साल अक्षय तृतीया पर करीब 23 सोने की खरीद हुई जो पिछले साल की तुलना में 4 टन ज्यादा है.
बता दें कि एमसीएक्स पर फरवरी में सोने के दामों में अप्रत्याशित रूप से तेजी आई थी. इसके बाद से लगातार इसमें उतार चढ़ाव आ रहा था. अक्षय तृतीया के एक दिन पहले सोना 31563 रुपए प्रति दस ग्राम पर आकर रुक गया था. भाव जैसे ही कम हुए लोगों का रुझान सोना खरीदने की ओर हो गया. हालांकि बुधवार को सोने के दाम में फिर उछाल आया और यह 32900 रुपए प्रति दस ग्राम पर आकर रुका.


