Home देश प्रोफेसर को महंगी पड़ी बीजेपी के जीत की भविष्यवाणी, निलंबित

प्रोफेसर को महंगी पड़ी बीजेपी के जीत की भविष्यवाणी, निलंबित

595
0

भोपाल। उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर को बीजेपी के जीत की भविष्यवाणी करनी महंगी पड़ गई. आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में उन्हें निलंबित कर दिया गया है. प्रोफेसर का नाम राजेश्वर शाी बताया जा रहा है. हालांकि शाी ने फेसबुक पर की इस भविष्यवाणी को हटाकर माफी भी मांग ली थी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.
विक्रम विश्वविद्यालय के सूत्रों का कहना है कि प्रोफेसर शाी ज्योर्तिविज्ञान अध्ययन शाला के प्रमुख हैं. उन्होंने फेसबुक एक पोस्ट अपलोड की जिसमें कहा गया था कि भाजपा 300 के पास और राजग 300 के पार. श्री शाी की पोस्ट के बाद हडक़ंप मच गया. बवाल होता देख उन्होंने अपनी पोस्ट हटाकर माफी भी मांग ली. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. उन्हें निलंबित कर दिया गया था. श्री शाी ने कहा कि उनकी पोस्ट ज्योतिषीय आंकलन के अनुसार थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here