Home देश सैम पित्रोदा को देश से माफी मांगनी चाहिए: राहुल

सैम पित्रोदा को देश से माफी मांगनी चाहिए: राहुल

608
0

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सिख दंगों को लेकर जो कुछ सैम पित्रोदा ने जो कुछ कहा है वह शर्मनाक है उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए. बता दें कि राहुल गांधी राजनीतिक सलाहकार सैम पित्रोदा ने 1984 के सिख दंगों के बारे में कहा था कि जो हुआ सो हुआ. उनके इस बयान के बाद चौतरफा आलोचना हुई थी. हालांकि सैम पित्रोदा ने तुरंत ही इस बारे में सफाई दी थी.
पंजाब के फतेहगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सिख दंगों को लेकर जो कुछ भी कहा है वह गलत है उनको देश से माफी मांगनी चाहिए. मैंने उनसे फोन कर माफी मांगने को कहा है. मैंने उनसे कहा है कि उन्होंने जो कुछ उन्होंने कहा है कि उस पर उनको शर्म आनी चाहिए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here