कोलकाता। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी को चुनौती देते हुए कि मैं जय श्री राम बोल रहा हूं दीदी यदि आप में हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार कर दिखाए. श्री शाह ने दावा किया कि ममता बैनर्जी उन्हें पश्चिम बंगाल में रैलिया करने से रोक सकती हैं लेकिन राज्य में बीजेपी की विजय यात्रा नहीं रोक सकतीं.
बीजेपी अध्यक्ष ने सोमवार को जॉयनगर में कहा कि यदि कोई जय श्रीराम का उद्घोष करता है तो ममता दीदी नाराज हो जाती हैं. मैं आज यहां जय श्री राम का उद्घोष करता हूं यदि आप में हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार कर दिखाए. मैं कल कोलकाता में रहूंगा. बता दें कि कुछ दिनों पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को पश्चिम बंगाल के जाधवपुर में रैली की अनुमति नहीं मिली थी. जिसके बाद ममता बैनर्जी बीजेपी के निशाने पर हैं. बीजेपी के कई नेता ममता दीदी पर हमले कर उन्हें सियासी निशाना बनाने में लगे हैं.



