Home देश चुनाव आयोग बिना दांत वाला शेर: सुरजेवाला

चुनाव आयोग बिना दांत वाला शेर: सुरजेवाला

587
0

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान होने वाली हिंसा को देखते हुए चुनाव आयोग द्वारा एक दिन पहले चुनाव प्रचार खत्म करने के फैसले को कांग्रेस ने भी आड़े हाथों लिया है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए उसे बिना दांत वाला शेर करार दिया.
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि आयोग के काम करने के तरीके से साफ हो गया है कि वह लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा नहीं कर पा रहा है. आयोग सिर्फ श्री मोदी और श्री शाह के इशारे पर काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष के इशारे पर हिंसा हुई. जब इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई तो आयोग ने कार्रवाई करने के बजाए चुनाव प्रचार पर ही समय से पहले रोक लगा दी. श्री सुरजेवाला ने कहा कि चूंकि इस दिन श्री मोदी की दो रैलियां पश्चिम बंगाल में हैं इसलिए उन्होंने प्रधानमंत्री की रैली के बाद रात 10 बजे का समय निर्धारित किया, ताकि श्री मोदी को पूरा समय प्रचार के लिए मिल सके. उन्होंने कहा कि कांग्रेस श्री मोदी और श्री शाह के खिलाफ चुनाव आयोग में 11 शिकायतें दर्ज कराईं थी. लेकिन आयोग ने किसी पर भी कार्रवाई नहीं की. स्पष्ट है कि आयोग उस शेर की तरह हो गया है जिसके दांत नहीं हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here