Home देश ये जीत सबका साथ, सबका विकास की : मोदी

ये जीत सबका साथ, सबका विकास की : मोदी

599
0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनावों में मिल रही जीत के बाद दोपहर को ट्वीट कर कहा कि यह जीत सबका साथ, सबका विकास नीति की जीत है.
उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल दोपहर बाद चुनावी तस्वीर साफ होने पर कहा कि सबका साथ+ सबका विकास+सबका विकास=विजयी भारत. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी कहा कि यह जीत विपक्ष का झूठ, व्यक्तिगत आक्षेप एवं आधारहीन राजनीति के विरुद्ध जनादेश है. श्री शाह ने ट्वीट कर कहा कि देश के युवा, गरीब, किसान की आशाओं की जीत है.
और किसने क्या कहा
मैं जनता के फैसले का सम्मान करता हूं लेकिन यह भी तथ्य है कि लोगों को ईवीएम पर भ्रम है. उन्होंने कहा कि हार के लिए ईवीएम को दोष देना ठीक नहीं. ऐसी मेरी मंशा नहीं है. उन्होंने कहा कि कई सीटों पर एनसीपी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा कि ईवीएम को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति है. राजीव गांधी के समय कांग्रेस ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था. लेकिन उस समय किसी ने इस पर संदेह नहीं जताया. अटल जी जीत पर भी संदेह नहीं जताया था.
शरद पवार, प्रमुख एनसीपी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- भारतीय जनता पार्टी को इतनी बड़ी जीत दिलाने के लिए आपका बहुत-बहुत अभिनंदन. मैं देशवासियों के प्रति हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करती हूं.
सुषमा स्वराज, विदेश मंत्री

तो एज्जिट पोल सही थे. अब अगर कुछ बचता है तो इस शानदार प्रदर्शन के लिए भाजपा और एनडीए को बधाई देना. इसका सारा क्रेडिट पीएम मोदी साहिब और अमित शाह को जाता है. जिन्होंने एक गठबंधन बनाया और बहुत ही पेशेवर अंदाज से अभियान चलाया.
उमर अब्दुल्ला

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here