नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की सबसे हाई प्रोफाइल सीट अमेठी से स्मृति ईरानी राहुल गांधी से 49 हजार वोट से आगे चल रही है. बता दें कि 2014 के चुनाव में राहुल गांधी ने इसी सीट से स्मृति ईरानी को एक लाख से ज्यादा मतों के अंतर से हरा दिया था. इसके बाद से केंद्रीय मंत्री ने अमेठी में काफी मेहनत की थी. चुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट भी चुनाव लडऩे के लिए चुनी थी. जिसके बाद स्मृति ईरानी से उन पर जमकर हमला बोला था. हालांकि श्री गांधी वायनाड से करीब 4 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं.



