Home देश अमेठी में राहुल ने हार स्वीकारी, स्मृति को दी बधाई, कहा ध्यान...

अमेठी में राहुल ने हार स्वीकारी, स्मृति को दी बधाई, कहा ध्यान रखें अमेठी की जनता का

541
0

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शाम करीब छह बजे एक पत्रकार वार्ता ली. महज पांच मिनट की इस प्रेस वार्ता में अमेठी के नतीजे आने से पहले ही उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी को जीत की बधाई दे दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि अमेठी की जनता ने उन्हें प्यार दिया है तो उनका फर्ज बनता है कि वे अमेठी का ध्यान रखें.
ये विचारधारा की लड़ाई
श्री गांधी ने संक्षिप्त प्रेस वार्ता में कहा कि ये लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है. हमारी अपनी सोच है और बीजेपी की अलग. हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी. वरिष्ठ नेताओं के मंथन होगा उसके बाद हार के कारणों पर बात की जाएगी. उन्होंने कहा आज ये सही मौका नहीं होगा कि इस पर कुछ बोला जाए.
मोदी को बधाई
श्री गांधी अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए शुरू की. साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जो मेहनत वो काबिल-ए-तारीफ है. साथ उन्होंने कहा कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान लोगों ने उन्हें खूब गालियां दी लेकिन उन्होंने हमेशा प्यार से जबाव दिया. उन्होंने दार्शनिक अंदाज में कहा कि प्यार कभी हारता नहीं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here